Search

October 27, 2026 9:52 pm

पानी की समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ से मुलाकात कर उत्पन्न पानी की समस्या से अवगत कराया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत डोमनगड़िया पंचायत के जामसोल ऊपर टोला गांव में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ साईमन मरांडी से मुलाकात कर उनके समक्ष गांव में उत्पन्न पानी की समस्या को रखा । ग्रामीण मोतीलाल हांसदा , बाबूलाल सोरेन , गिलवाट टुडू , मशीयन टुडू , साहेब हांसदा , मशीनयन टुडू,किरन हांसदा, त्रिभुवन टुडू, रोहित हेम्ब्रम आदि ने बताया कि जामसोल ऊपर टोला गांव में लगभग 60 परिवार का पानी की बहुत ही समस्या है। इसको लेकर जामसोल गांव में डीप बोरिंग एवं पानी की सुविधा की मांग को लेकर पहले भी आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक कोई पहल जामसोल ऊपर टोला में नहीं किया गया है। जिससे हमलोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। अभी वर्तमान में एक किलोमीटर दूरी से पानी लाकर उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थानीय मुखिया के द्वारा अगले वर्ष 2023 में तीन माह से अधिक टेंकर से पानी पहुंचा कर दिया जा रहा था। यहां पानी की काफी समस्या है। गर्मी को देखते हुए पानी का व्यवस्था करने को लेकर अपील किया। ग्रामीणो ने प्रशासन से वहां डीप बोरिंग कराने की मांग की है।

img 20240302 wa0041577261831620015878

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!