सतनाम सिंह
Also Read: खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठाव और पारदर्शी वितरण के सख्त निर्देश
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में शहर के मुख्य सड़क पर रात्रि गश्ती के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने चार ओवर लोडेड बीड़ी पत्ता से लदा ट्रक को जब्त किया। सुबह होते ही थाना प्रभारी ने पाकुड़ एमवीआई सुदीप कुजुर को इसकी जानकारी दी।एमवीआई सुदीप कुजुर व प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने मौके पर पहुंचे चारों वाहनों से कुल 60 हज़ार जुर्माना वसूला।एमवीआई सुदीप कुजुर ने बताया कि चारों ट्रकों पर ओवर लोड बीड़ी पत्ता लदा था। जिन ट्रकों से कुल 60 हज़ार रुपए का चालान काटा गया।






