Search

May 12, 2026 11:31 am

प्रश्रपत्र लीक मामले में भाजपाइयों ने दिया धरना व विरोध प्रदर्शन।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): जेएसएससी परीक्षा पत्र लीक सहित अन्य जनहित समस्याओं को लेकर भाजपा ने सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह ने किया । धरने में मुख्य रूप से उपस्थित महेशपुर के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि सरकार के शह पर झारखण्ड में जेएसएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की गई । बिजली बिल में बढ़ोत्तरी की गई।वही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अप्रैल 2023 माह की राशन लाभुकों में वितरण नही की गई । भाजपा द्वारा झारखण्ड सरकार के विरूद्ध एक दिवसीय धरना व विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भाजपा नेता दनियल किस्कू आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, गणेश साहा, सुलेमान मुर्मू, जयंत मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240304 wa00075197924559321662038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!