Search

October 28, 2026 4:33 pm

कौशल जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर मंत्री व उपायुक्त ने किया रवाना।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज के द्वारा संयुक्त रूप से जेएसएलपीएस अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर रविन्द्र भवन टाउन हॉल से 02 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कौशल रथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना कार्यक्रम की जागरूकता, पहचान और दृश्यता को बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना के माध्यम से रोजगार से जुड़ सके।जेएसएलपीएस की दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) झारखंड के ग्रामीण युवाओं को उनकी रुचि और आकांक्षा के अनुसार वेतन-आधारित रोजगार प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्लेसमेंट लिंक प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक कौशल इकाई है।इस अवसर पर जेएसएलपीएस जिला समन्वयक इस्माइल शेख, मोहन साहा, मृणाल प्रमाणिक, रहमातुल्ला, सज्जाद नासिर एवं अन्य जिला कर्मी एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

img 20240306 wa01195392886215877256332

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!