Search

October 28, 2026 9:34 am

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार समिति एवं आसपास के क्षेत्रों में औचक जांच अभियान, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए

अक्षय कुमार

रामगढ़। उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग, रामगढ़ द्वारा बाजार समिति एवं आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान बाजार समिति स्थित गायत्री भंडार, शुभम ट्रेडिंग तथा मंगी ट्रेडर्स के आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस क्रम में गायत्री भंडार से सूजी, शुभम ट्रेडिंग से एमडीएच गरम मसाला तथा मंगी ट्रेडर्स से मयूर हल्दी पाउडर एवं मयूर मिर्च पाउडर के विधिक नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है।

image editor output image188447813 1793156135097
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह

अभियान के दौरान संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुकानों एवं भंडारण स्थलों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी उपस्थित रहे।

IMG 20261027 WA0299 1
जांच करते विभाग की टीम

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!