Search

October 27, 2026 2:41 pm

सर्वजन पेंशन योजना लाभुकों को प्रथम किस्त का किया गया भुगतान

60 वर्ष की जगह में अब 50 वर्ष पर मिलेगा पेंशन।

रामकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को स्थानीय रविंद्र भवन टाउन हॉल (नगर भवन)में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम किस्त के भुगतान एवं पोषण पखवाड़ा के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आलमगीर आलम, माननीय मंत्री, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार, माननीय विधायक, लिट्टीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद, अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता मो० जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वजन लाभुको को संबोधित करते हुए उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में लाभुकों की उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष की गई है। इस पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य की महिला तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 50-60 वर्ष आयुवर्ग के पुरुषों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। 50-60 वर्ष आयुवर्ग के महिलाओं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा अनुसूचित्त जाति (एससी) के योग्य लाभुकों को शत-प्रतिशत योजना से अच्छादित किया गया है। उपयुक्त ने बताया की मुख्यमंत्री वृद्धा व्यवस्था योजना में जिला में कुल 21 हजार आवेदन आए हैं। जिसमें से 10 हजार आवेदन को पोर्टल में एंट्री कर दिया गया है। साथ ही आज पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। पोषण पखवाड़ा से संबंधित स्टाल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में पहले 60 से ऊपर वाले लोगों को पेंशन मिलता था, अब हमारी सरकार ने 50 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों को लाभ देने का काम शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में 21571 लोगों का आवेदन दिया है ।जिसमें से 4270 लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित कर दिया गया है। शेष लाभुकों को मार्च महीने के अंत तक राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा की अबुआ आवास के तहत लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है ।जो कि सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। और आने वाले दिनों में नए-नए रोजगार को लेकर हमारी सरकार मंथन कर रही है । उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के तहत हजारों महिलाओं को रोजगार देने का काम झारखंड सरकार ने किया है। और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। झारखण्ड सरकार के उपलब्धियों को लेकर दिनेश बिलयम मरांडी,जिला परिषद् के अध्यक्ष श्रीमती जुली खिष्टमणि हेंब्रम हेंब्रम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

img 20240306 wa01236767360568282420620
img 20240306 wa01228503967826942125855
img 20240306 wa01201864763512947888443

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!