Search

May 12, 2026 7:22 am

नगर परिषद की कार्यशैली से वार्डवासी परेशान

जल निकासी बना गले की फांस

नगर पालिका के इंजीनियरिंग की विफलता दिख रही खुलेआम

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 13 के अंतर्गत अन्नपूर्णा काॅलौनी के निवासी के लिए वार्ड में बने नाला एवं उस नाले की जल निकासी का मामला परेशानी का सबब बन गया है । बताते चले कि उक्त वार्ड में अवस्थित अन्नपूर्णा काॅलौनी में राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य सड़क के बगल में नगर परिषद की ओर से जल निकासी हेतु नाले का निर्माण कराया गया था, जिसमें आए दिन नाले का पानी जमा हो जाता है एवं वो पानी सड़क के उपर से बहने लगता है जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों के साथ साथ स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है । गौरतलब हो कि उक्त नाले में अन्नपूर्णा काॅलौनी से आ रही नाली को मिला दिया गया है । इस परेशानी से आजीज होकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के पदाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई है। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि दो नालों के मुहाने पर पानी जमा हो जाता है एवं गंदगी के कारण जल निकासी नही होती है जिसकी वजह से नाले का पानी उपर सड़क पर बहने लगता है । इस बाबत नगर परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि उक्त नाले की सफाई हेतु जेसीबी भेजा गया था परंतु स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वृहद स्तर पर सफाई नही हो पाई, पदाधिकारी ने आगे बताया कि हालांकि उक्त नाले की मैनुअल सफाई लगातार होती है ।

img 20240306 wa01331096039555782992680

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!