Search

June 26, 2025 5:57 pm

विधायक ने किया चार आरईओ सड़क विशेष मरम्मति कार्य का शुभारंभ।

सतनाम सिंह

पाकुडिया-: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सड़क अनुरक्षण एवं‎ विशेष मरम्मति निर्माण कार्य का शुभारंभ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी जी ने नारियल फोड़ व फिता काट कर किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत‎ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा प्रक्किलत राशि 531.043 लाख के लागत से पाकुडिया गोदाम से तेतुलिया,पातपहाड़ी से विजयपुर सीमा चक ,लागडुम पी.एम.जी.एस.वाई के शेष भाग से लागडुम आर.इ.ओ सड़क होते हुए विद्यालय तक,ढोलकट्टा से लखीपोखर तक कुल 12.25 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य का काम मेसर्स साक्षी इन्टर प्राईजेज प्रा.लि. द्वारा‎ किया जाएगा। उक्त सभी सड़क बन जाने से दर्जनों गाँव लभान्वित होगा। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ महोदय का स्थानीय‎ ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। विधायक‎ ने आगे कहा राज्य की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है। विधायक‎ ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया।
मौके पर सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,अशोक भगत,थाना प्रभारी अमित कु. सिंह,पंसस गायत्री देवी,हारूण रशीद,कालीदास टुडू,निवारण मरांडी,मंजर आलम,लक्ष्मण भगत,मुनीराम मरांडी,सुबाषिनी मुर्मू,एमिली सोरेन,नेजाम अंसारी,मुसारफ हुसैन,विनोद भगत,तोहिदुल शेख,ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,विश्वनाथ मुर्मू,अनीसुर रहमान,नरेश हाँसदा सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ विभागीय एई,जेई, उपस्थित‎ थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर