Search

May 12, 2026 5:21 am

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विश्व महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाते हुए महिला कार्यकर्ता को किया सम्मानित।

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने महिला दिवस पर की शिरकत।

महिला मातृशक्ति है, आदिशक्ति है,
हम सबको इनका सम्मान करना चाहिए : विजय हांसदा

सतनाम सिंह

पाकुड़। विश्व महिला दिवस के अवसर पर लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों सहित महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्व महिला दिवस धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष ,विजय हांसदा,जिला अध्यक्ष श्याम यादव जिला सचिव सुलेमान बासकी जिला परिषद के अध्यक्ष जूली खृषट मनी हेंब्रम उपस्थित थे । मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि महिला मातृ शक्ति आदि शक्ति के रूप में जानी जाती हैं। पूरे विश्व भर में अनेक महिलाओं के ऐसे उदाहरण है जो उच्च पद पर सुशोभित हैं। हिंदुस्तान के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किरण बेदी भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसे सशक्त महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं अब परिचय का मोहताज नहीं है ।महिलाओं को सरकार की ओर से भागीदारी के लिए आरक्षण भी दी गई है । महिलाओं को और अधिक सशक्त होने की जरूरत है अपने अधिकार के लिए उन्हें सजग होना पड़ेगा ।आज महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हैं। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इ डी द्वारा झूठे केस में फसाकर जेल के अंदर डाल दिया गया है जो सरासर अन्याय है ।हम लोग उनके रिहाई के लिए आंदोलन रत है । मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव सुलेमान निवास की सचिव झामुमो एवं जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खृस्ट मनी हेंब्रम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, जिला संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम,पाकुड़िया प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभाषीनी मुर्मू पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा मीणा मुर्मू लिट्टी पाड़ा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेंब्रम महेशपुर महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष निर्मला मुर्मू अमडा़पाडा़ प्रखंड अध्यक्ष अनीता मुर्मू हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा कर लेना टुडू पाकुड़ हिरणपुर महिला मोर्चा सचिव कारलेना किसको अमडा़पाडा़ महिला मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका मरांडी पाकुड़िया प्रखंड संगठन सचिव एमेली सोरेन मैं भी संबोधित किया एवं सभी को महिला दिवस की बधाई दी।

img 20240308 wa00349187751454663008836
img 20240308 wa0033523999496669542512
img 20240308 wa00312623458899696028182
img 20240308 wa00325676963731137318775

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!