Search

October 27, 2026 9:01 am

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने पदाधिकारी एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

संस्था ने रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

बजरंग पंडित

पाकुड़। पुराना सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक के अहाते में इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल, प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ,मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव झा उपस्थित हुए। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ,वस्त्र एवम् ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित पत्रकार राजेश पांडे, पिंटू कुमार, बलराम ठाकुर, बजरंग पंडित, जयदेव मंडल सहित दर्जनों पत्रकारों को इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा वस्त्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले कर्मी और एनजीओ संचालक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल ने कहा कि इंसानियत फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है। रक्तदान मामले में इनका कार्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन काल में अवश्य रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करने से शरीर में कोई हानि नहीं होती बल्कि शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ती है वही नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव झा ने भी रक्तदान को लेकर अपनी बातें रखी। इस सम्मान समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम शेख सचिव बानिज शेख शेख, परवेज़, आसादुल, सानाउल, नुरुज्जामन, सालिम सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

img 20240309 wa00066035703444673953410
img 20240309 wa001538864700466097307
img 20240309 wa00144687714324204260057
img 20240309 wa00132770841082443693289

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!