Search

October 27, 2026 9:04 am

अज्ञात वाहन की ठोकर से गई नौजवान की जान।

रात्रि के अँधेरे में वैधानिक वाहनों की ओर प्रवेश होता है।

सतनाम सिंह

पाकुड मालपहाड़ी थाना क्षेत्र पीपालजोड़ी के एक युवक को अज्ञात वाहन ने सुबह तड़के नगरनवी के रास्ते ठोकर मार कर फरार हो गया,ठोकर लगने की वजह से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया,स्थानीय ग्रामीण की सहायता से युवक को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया,घटना की खबर मालपहाड़ी थाना प्रभारी सुखदेव साहा को दी गई,थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तत्पश्चात सदर अस्पताल पहुंच मृत युवक का पोस्टमार्टम करवाया,युवक मालपहाड़ी थाना क्षेत्र पीपलजोड़ी का रहने वाला है, युवक का नाम लखीराम किस्कु,23, पिता, कनक किस्कू,ग्राम पीपलजोडी शनिवार सुबह तड़के चार बजे पाकुड की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार वाहन आ रहा था,जिसने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी,सुबह का वक्त था जिसके कारण सड़क पर चहल पहल काफी कम् थी इसी का फायदा उठा वाहन भाग निकला,ठोकर की वजह से युवक लखीराम किस्कू सड़क किनारे घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीण को पड़ा मिला,स्थानीय ग्रामीण ने सुबह टहलने वक्त देखा की सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, मानवता दिखाते हुए ग्रामीणों ने तुंरत घायल युवक लखीराम किस्कू को सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया मामला जांच का जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!