रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर – पाकुड़ मुख्य सड़क में शहरग्राम गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गया। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घंटो तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 1 बजे एक अज्ञात टेंपू वाहन ने शहरग्राम गांव के समीप एक गाय को रौंदा और मौके पर टेंपू वाहन फरार हो गया। जिस गाय की मुवाब्जे की मांग को लेकर वहां के ग्रामीणों ने महेशपुर,पाकुड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। खबर भेजने तक महेशपुर थाना से कोई भी जवान घटना स्थल नही पहुंचा था।





