Search

October 28, 2026 4:10 am

आदिवासी एकता मंच ने अपनी माँगों के समर्थन में निकला महारैली

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में आदिवासी एकता महारैली के बैनर तले आज हजारों की संख्या में आदिवासियों ने प्रदर्शन व महारैली निकाला । इस महारैकमें हजारों की संख्या में पुरूष व स्त्री मौजूद रहे । गोकुलपुर मैदान से निकलकर पूरे नगर के क्रमशः हाटपाड़ा, बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, गाँधी चौक व फाटक से पुनः गोकुलपुर मैदान तक पहुँचने वाले इस प्रदर्शन व महारैली में शामिल लोगों के हाथों में संविधान व लोकतंत्र बचाने की अपील करता हुआ पोस्टर थे एवं पूरा जनसमूह लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, जाति धर्म के नाम पर समाज को बाँटना बंद करो, आदिवासियों को आपस में लड़ाना बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!