बजरंग पंडित
पाकुड़िया भाजपा द्वारा प्रायोजित महिला संवाद कार्यक्रम के तहत युपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा वनवासी केंद्र पहुंच कर जन जातीय महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। महिला संवाद प्रभारी योगेश टुडू एवं नरेंन शाहा के देख रेख संपन्न हुआ। संवाद के दौरान मंत्री के साथ भाजपा राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,दुर्गा मरांडी,जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय , पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने उपस्थित महिलाओं को केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। वहीं उपस्थित महिलाओं को संवाद करते हुए श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण योजना सहित अन्य भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित लोगों को जानकारी दिया। एवं उपस्थित महिलाओं से भी भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लिया। साथ ही श्री सिंह ने आगामी लोकसभा आम चुनाव भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर महिलाओं से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत,प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ,भाजपा नेता देवीधन टुडू ,जयसेन बेसरा,एलियन हांसदा, संजीव भगत, हृदयनंद भगत सहित दर्जनों नेताओ ,कार्यकर्ताओ एवं जनजातीय महिलाएं उपस्थित थी ।








