Search

October 28, 2026 1:30 am

ट्रेक्टर-सोलर पंप के नाम पर युवक से एक लाख सत्रह हजार की ठगी।

बजरंग पंडित

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के उपरबंधा निवासी एक युवक से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।इसको लेकर उपरबंधा निवासी पीड़ित राजेन्द्र साहा हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत की है। जिसमें पीड़ित ने उल्लेख किया है कि बीते 29 फरवरी को 7970471947 नंबर से मेरे मोबाइल में फोन आया। फोन पर मुझे ट्रैक्टर, सोलर पंप एवं 3.95लाख रुपये मिलने की बात कही गई।इसके एवज में मुझे फोन के माध्यम से 22500 रुपये भेजने को बोला गया।जिसपर मैंने 22501रुपये उक्त शख्स को फोन पे के माध्यम से भेज दिया। जिसके बाद पुनः एक बार मुझे 22500 रुपये भेजने को कहा गया और मझे बताया की सारी रकम को पूरी प्रक्रिया के बाद मुझे वापस भेज दिया जाएगा।इस तरह से पीड़ित ने लालच में आकर 9 बार मे कुल 1.17 लाख रुपये विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से उक्त व्यक्ति को भेज दिया। फोन पर एक व्यक्ति ने अपना नाम दुमका निवासी राहुल सिंह एवं एक ने अपना नाम सुरेश यादव बताया। इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!