Search

October 26, 2026 8:31 pm

विधायक दिनेश मरांडी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दो सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक ने विधिवत नारियल फोड़ कर व फीता काट कर सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान क्षेत्र में 436.662 लाख की लागत से 4.550 किलोमीटर तक बनने वाले सिंगारसी गांव से बलामी गांव तक पथ निर्माण कार्य कैम्प को घेरते हुए व सिंगारसी गांव से मडगामा गांव तक 346. 405 लाख की लागत से 3.480 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार गांवों को बाजार से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण कर रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता ओम शंकर कुमार, तनवीर अली , इमरान अंसारी , संतोष भगत सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!