मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी
भारतीय जनता पार्टी, जिला पाकुड़ के द्वारा प्रखण्ड- लिट्टीपाड़ा के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में 14 मार्च दिन गुरूवार को समय- 11:30 बजे पूर्वाह्न को लिट्टीपाड़ा विधानसभा बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जहाँ पर वे लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी बुथों के कार्यकत्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी बुथों के कार्यकर्त्तागण भाग लेंगे एवं इसकी सारी तैयारी को अन्तिम रूप दिया जा चुका है । उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रम मिश्रा ने दी ।





