Search

October 26, 2026 7:43 pm

श्रीरामपुर से काशियाडांगा तक पथ निर्माण की मिली स्वीकृति।

क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सह विधायक पाकुड ने ग्राम वासियों को सड़क की सौगात देते हुए श्रीरामपुर से काशियाडांगा तक पथ निर्माण हेतु अनुशंसा कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर से काशियांडांगा तक पथ निर्माण हेतु स्वीकृत 190.50 लाख को पुनरक्षित करते हुए कल 306.75 लाख पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति तथा अतिरिक्त 116.25 लाख रुपए को राज्यांश मद से व्यय की स्वीकृति प्रदान करने की सौगात मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृति मिली है ।इस पद के निर्माण से जनता में खुशी है । गांव के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण पथो का निर्माण एवं संधारण करना अति आवश्यक है । स्वीकृति मिलने पर मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का आभार प्रकट किया है। इस पथ के निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा ।आवागमन में ग्रामीणों को सुविधा प्रदान होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!