Search

May 11, 2026 11:11 pm

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को दिया मुल मंत्र,भरा जोश।

भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को राजमहल लोकसभा सीट से जीत दर्ज कराने को लेकर कार्यकर्ता को दिए कई टिप्स।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।लिट्टीपाड़ा विधानसभा के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जहां कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,राजमहल विधायक अनंत ओझा,राजमहल लोकसभा के उम्मीदवार ताला मरांडी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।कार्यक्रम का शुरुआत मंचासिन पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके बाद बाबूलाल ने सभी कार्यकर्ताओ को बूथ में सक्रिय रहने की कई मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा अपने अपने क्षेत्र में लोगो को भाजपा के कार्यों को जनता को बताना है।क्योंकि इस बार भाजपा प्रचंड जीत के साथ 400पार करेगी। और एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। गठबंधन की सरकार यहां की जनता को ठगने का काम किया है। इसका मुंह तोड़ जावाब देने का समय आ गया है। आप सभी कार्यकर्ता हाथ से हाथ मिलाकर कार्य करें निश्चित यहां की जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।40 से 45वर्षों तक झामुमो ने लिट्टीपाड़ा में राज्य किया लेकिन विकास धरातल पर शून्य। हां उनके परिवार,रिश्ते दरो में विकास जरूर हुआ हैं। आज अबूवा आवास में 20 से 25हजार लाभुक से ऐठ रहे हैं।उन्होंने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को राजमहल लोकसभा सीट से जीत दर्ज कराकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें। झामुमो की गठबंधन की सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया है, युवाओं के उम्मीदों को छलने का काम किया है। यहीं कारण आज हेमंत सोरेन जेल का हवा खा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता को अपने अपने बुथ क्षेत्र में केंद्र के महत्वकांक्षी योजना को प्रत्येक घर तक पहुंचाने की अपील किया।इस दौरान महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, राकेश प्रसाद, दानिएल किस्कू, शिवचरण मालतो, साहेब हांसदा ने भी गठबंधन सरकार पर बरसे। मौके पर भाजपा के दुर्गा मरांडी, उज्जवल मंडल, गणेश मिश्रा,देवीधन टुडू, सत्य शिक्षा नंद मुर्मु,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240314 wa01012626726332743169329
img 20240314 wa01023435210329402914126

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!