Search

May 11, 2026 11:07 pm

आगलगी से घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख,हजारों का नुकसान।

सुस्मित तिवारी

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार देर रात को अचानक एक पुस के घर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी ने अनुसार सुरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी रामेश्वल टुडू के घर मे देर रात को अचानक आग लग गया. आग उस समय लगा जब घर में सब सो रहे थे. आग से निकल रहे धुवा से सब का नीद खुला इसके बाद सब घर से बाहर निकलकर गांव के अन्य लोगो को हल्ला करके जानकारी दिया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग आग पर काबू पाने का अगल-बगल से हंड़िया ,बर्तन से पानी लाकर बुझाने का प्रयास किया. पर आग की लपटें इतना तेज था कि देखते ही देखते घर को भी अपने आगोश में ले लिया. रामेश्वल का पूरा घर जलकर राख हो गया.
पीड़ितों ने बताया जब घर मे आग लगा था उस समय घर में सब सो रहे थे. बताया आगलगी से घर मे रखे धान 30 क्वींटल ,चावल, नगद 13 हजार ,एक साइकिल, जेवरात बर्तन कपड़ा सहित अन्य हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. साथ ही बताया कि अब रहने के लिए छत नहीं है.
कैसे सह परिवार रहेंगे . एक मात्र छत थी वह भी जलकर राख हो गया. पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है. सीआई अनिल पहाड़िया ने बताया कि बीडीओ के निर्देशानुसार घटना स्थल में जाकर जांच किया हूं. जांच रिपोर्ट बीडीओ को समर्पित की जाएगी.उसके उपरांत ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगी .

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!