राजकुमार भगत
पाकुड़। 17 मार्च को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न कराने को लेकर अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है।झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग- निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय से न्यूनतम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो।उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा संचालन में लगे कोई भी गलत आचरण करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को लेकर शहर में 16 केन्द्र बनाए गये है ।जिसमें कुल 5592 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 10 से 12 वहीं दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक। बैठक में परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाईक, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।






