Search

October 26, 2026 2:46 pm

इंडिया गठबंधन के हर कैंडिडेट को कांग्रेस अपना मान करेगी मदद: श्रीकुमार सरकार।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । लोकसभा चुनाव की तारीख भले ही तय न हो किंतु सभी पार्टियों में बेचैनी में बैचेनी बढ़ गई है । इस क्रम में शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के अध्यक्षता में किया गया I जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इन्डिया गठबंधन की ओर से कैंडिडेट कोई भी रहे हम कांग्रेसी उन्हें जिताने का और उनके लिए ही प्रचार प्रसार और मेहनत करेंगे। साथ ही भाजपा को हर हाल में शिकस्त देने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया I बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखण्ड अध्यक्ष सह- बीस सूत्री अध्यक्ष मान्सारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला परिषद सदस्य मानजुला हसदा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बेलाल शेख, अधिवक्ता निरंजन मिश्रा,जिला सचिव कृष्ण यादव, गुलाम रसूल, रामविलास महतो,मिठून मराण्डी, रस्का हेम्ब्रम,दाउद मरांडी, असलम मियां, कलीमुद्दीन शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इसलाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240316 wa00317576723440996389345

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!