Search

October 26, 2026 2:34 pm

अज्ञात महिला की शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस।

सुस्मित तिवारी, हिरणपुर

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार को सुराईडीह मौजा अंतर्गत बन्द पड़े पत्थर खदान के निकट अपरान्ह को पुलिस ने एक अधेड़ महिला की शव बरामद कर अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान नही हो पाया है। इस मौजा क्षेत्र में स्थित पत्थर खदान काफी वर्ष पुराना है , जो अधूरा पड़ा और सुखा हुआ है। ग्रामीणों ने खदान के निकट सूखे पड़े खाई में एक महिला की शव देखने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाने के साथ एसआई आर एस भट्ट पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वही शव को लेकर स्थानीय लोगो से भी जानकारी ली गई , पर किसी ने भी पहचान समाचार संप्रेषण तक नहीं कर पाए । बहरहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रथमदृष्टया मृतिका का शव कई दिन का प्रतीत होता है, चेहरे पर कालेपन आ गया है जिससे पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। मालूम हो कि इसी खदान के बगल में बीते वर्ष डूबने से हिरणपुर के एक बालक की मौत हुई थी, पुनः इसके बगल में सूखे पड़े खदान पर अज्ञात सव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!