Search

October 1, 2026 8:37 pm

लेटरहेड का दुरुपयोग और वसूली की शिकायत पर राजद सख्त, छह साल के निष्कासन की चेतावनी

विभागों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, जिला नेतृत्व ने जारी की अंतिम चेतावनी।

पाकुड़। पार्टी के नाम पर रौब दिखाना और कथित वसूली करना अब राजद पदाधिकारियों को भारी पड़ सकता है। राष्ट्रीय जनता दल के पाकुड़ जिला नेतृत्व ने पार्टी लेटरहेड के दुरुपयोग, सरकारी विभागों में अनावश्यक हस्तक्षेप और चंदा वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी है। जिला नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारी को तत्काल पदमुक्त कर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।
जिला नेतृत्व के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में अनावश्यक दौरा करने, पार्टी लेटरहेड का गलत इस्तेमाल करने और कथित वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इससे पार्टी की छवि और संगठन की गरिमा प्रभावित हो रही है। नेतृत्व ने दो टूक कहा कि राजद सामाजिक न्याय और जनसेवा की राजनीति करता है। कार्यकर्ताओं का काम जनहित के मुद्दे उठाना और संगठन मजबूत करना है, न कि प्रशासनिक कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप करना। जिला संगठन ने इसे अंतिम चेतावनी बताते हुए सभी पदाधिकारियों को तत्काल ऐसी गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!