Search

October 26, 2026 2:33 pm

सिमलोंग ओपी क्षेत्र में चलाया गया एलआरपी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को सिमलोंग ओपी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में पुलिस ने एलआरपी अभियान चलाकर गांव एवं क्षेत्र का जायजा लिया एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया. एलआरपी अभियान का नेतृत्व सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय ने किया. उन्होंने बताया अभियान के तहत ओपी क्षेत्र के बाँसजोड़ी , आमटोला, , बड़ा एवं छोटा घाघरी, हाथीबथान सहित अन्य गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को गांवों को अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न को रोकने व साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जगरुक किया. साथ ही उन्होंने गांव में किसी भी अनजान व्यक्ति को गांव में पनाह नही देने. बाहरी लोगों का गांव में अगर कोई गतिविधि करता है तो 100 डायल के जरिए पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया. साथ ही ग्रामीणों को मानव तस्करी को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा अगर गांव में कोई व्यक्ति बाहर में काम दिलाने का लालच देकर गांव के बहु बेटी को ले जाने की बात करे तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे पुलिस करवाई करेगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!