Search

October 26, 2026 11:40 am

लोकसभा चुनाव एवं त्योहार को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,उत्पात मचाने वालों को किया आगाह।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. इस बीच पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. ये फ्लैग मार्च आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस लाइन से निकाला गया. इसकी अगुवाई ओपी प्रभारी सुकदेव कुमार साह ने की. फ्लैग मार्च नवीनगर से सितापाहाड़ी होते हुए पत्थरघटा चेकपोस्ट से निकलकर पिरलीपुर के खेत होते हुए हमरुल गांव पहुंची वहां से फिर चेंगाडांगा पर खत्म हुई।फ्लैग मार्च में करीब एक सौ से अधिक पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे. फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने इस बात का संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.साथ ही साथ होली के त्यौहार को देखते हुए सभी क्षेत्र वासियों को यह संदेश दिया कि आपसी भाईचारा बरकरार जारी रख होली की त्योहार मनाएं।बता दें कि पाकुड़ में अंतिम चरण में मतदान होना है. राजमहल लोकसभा में 1 जुन को मतदान किया जाना है. इस बीच होली और नवरात्रि जैसे पर्व भी है. ऐसे में कोई भी किसी भी तरह का उपद्रव करता है तो पुलिस एक्शन लेने में कोई कोताही नहीं बरतेगी. मौके पर एस आई विनोद कुमार,एसआई गोविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

img 20240319 wa0009774056277308078100
img 20240319 wa00086803689417849591323
img 20240319 wa00105899167983152569418

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!