Search

October 26, 2026 11:44 am

‘स्टूडेंट फोर सेवा’ ने दो अलग-अलग महिलाओं की रक्तदान कर बचाई

एबीवीपी की सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र को साकार कर रही स्टूडेंट फोर सेवा (SFS)

बजरंग पंडित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से दो व्यक्तियों ने रक्तदान कर के दो महिलाओं की जान बचाई। ज्ञात हो सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत पाकुड़ नगर के खदानपाड़ा की माया मंडल एवं जिगरहट्टी निवासी प्रतिमा देवी के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मरीज के परिजनों ने परिषद के कार्यकर्ताओं को दी। परिषद के कार्यकर्ता बादल रजक एवं पाकुड़ निवासी सोमेन दत्ता जी ने रक्तदान की इच्छा जताते हुए रक्त अधिाकोष आकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है इसलिए अवसर आने पर लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों में सर्वे भवंतु सुखिन: का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से एसएफएस का प्रयास साकार होता दिख रहा है। युवा रक्तदान और समाज सेवा का महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। बादल रजक एवं सोमेन दत्ता जी जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा है। बादल रजक जी के जीवन का यह सातवां एवं सोमेन दत्ता जी के जीवन का यह चौथा रक्तदान है। मौके पर महाविद्यालय उपाध्यक्ष सुमित सेन कला मंच के कार्यकर्ता मिस्टर मैगी, आकाश कुमार,संतोष तुरी उपस्थित रहे।

img 20240319 wa00125252498618610085135

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!