राजकुमार भगत
पाकुड़। सादर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत सीतापहाड़ी (हमरूल) निवासी 4 वर्षीय बच्चा निरंजन दास जो थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। शरीर में रक्त की कमी होने के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। मरीज को बि पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी।तभी मरीज के परिजनों ने रक्त की कमी के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अबेदुल शेख जी से संपर्क किया। समूह के अध्यक्ष ने रक्तदाता के रूप में समूह के ही उपाध्यक्ष अशफ़ाक आलम से संपर्क किया। रक्तदाता अशफ़ाक ने रक्तदान करने के लिए हामी भर दी और इफ्तारी करने के बाद रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया जिससे मरीज का इलाज संभव हो पाया। मरीज को रक्त मिलने पर मरीज के परिजन बहुत खुश हुए और लाइफ सेवियर्स समूह (पाकुड़) का आभार व्यक्त किया।रक्तदाता अशफ़ाक आलम ने कहा किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा। मैं इससे पहले भी रक्तदान कर चुका हूं।और आगे भी समय-समय पर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते रहूंगा।मौके पर समूह के अध्यक्ष अबेदुल शेख, सह अध्यक्ष अब्दुर रब, और भी तमाम सक्रिय सदस्य तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार एवं पीयूष दास मौजूद रहे।





