भय मुक्त मतदान को लेकर ग्रामीणों से भी किये अपील
बजरंग पंडित
पाकुड़िया (पाकुड़)लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायत अंतर्गत बूथ एवं अंतर राज्य चेक पोस्ट का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, बीपीआरओ त्रिदीप शील ने मंगलवार को ओचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार को पाकूड़िया प्रखंड के बड़ा सिंगपुर पंचायत सहित अन्य विभिन्न पंचायत के मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के कर्म में वहां मौजूद सुविधाओं जैसे रैंप, शौचालय, पानी, बिजली, भवन सहित अन्य के विषय पर जानकारी प्राप्त किया। एवं मतदान केंद्र के समय पर स्थित गांव में ग्रामीणों से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भय मुक्त होकर अपने मतदान करने का अपील किया। साथ ही गनपुरा,बेनाकुडा एवं राधानगर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर उपस्थित दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।






