Search

May 11, 2026 8:29 pm

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

पाकुड़: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब दो वर्षों से जेल में बंद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और पार्टी नेताओं ने इसे बड़ी राहत बताते हुए खुशी जाहिर की है।पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद उनके नेता को न्यायालय से राहत मिली है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।इस संबंध में पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आलमगीर आलम के जमानत मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनके वापस आने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले करीब दो वर्षों से जेल में थे। अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

img 20260511 wa00066331659610827598499
img 20260511 wa00054378969308744487751

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!