अब्दुल अंसारी
पाकुड पूरे जिले में हो रही बारिश ने मौसम बड़ा ही खुशनुमा एवं सुहाना बना दिया है,जिले के हर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह से लगातार हल्की-हल्की बारिश हो रही है जो लगातार देर शाम तक आसमान में बादल छाए हुए रहे। बरहाल गर्मी के बीच अचानक हुई इस बरसात के मौसम में एकदम सुहाना हो गया। हल्की-हल्की बारिश से लोगों में गर्मी से राहत की सांस ली। बुधवार सुबह से बारिश में एवं दिनभर बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई अब तक लोगों को सुबह व शाम में गुलाबी ठंड महसूस हो रहा था लेकिन इस बारिश की वजह से लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती है। बुधवार दिनभर आसमान में छाए काले बादलों के कारण सूरज की किरण धरती पर नहीं पहुंची। उधर असम में बारिश के कारण प्रखंड की सड़क कीचड़ में हो गई। इन दिनों कई जगह पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़कों की हालत पहले से खराब हो गई उसे पर बे मौसम हुई बारिश के कारण प्रखंड के तमाम सके कीचड़ से भर गई। स्थिति इतनी ना रखिए हो गई की लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया। ज्ञात होगी प्रखंड के कई स्थानों पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।





