सानू कुमार
रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. वही न्यायालय के आदेश संख्या 79/2024 पर न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. परिवादिनी ने न्यायालय में बताया है कि बीते 19 मार्च को उसके साथ एक व्यक्ति समेत दो अज्ञात के द्वारा पीड़िता को हथियार के बल पर पीड़िता को बाइक में चढ़ाकर पश्चिम बंगाल ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया. उधर महेशपुर पुलिस न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व्यक्ति व दो अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.





