राजकुमार भगत
पाकुड़। लोकसभा चुनाव 2024 में अबकी बार 400 पार के संकल्प व मूल मंत्र के साथ राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी कमल खिलाने को लेकर पाकुड़िया, बीरकिट्टी एवं कैराछत्तर
में ताला मरांडी के कुशल नेतृत्व में कमल खिलाने को लेकर भाजपा पाकुड़ जिला के अध्यक्ष श्री अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ि़या में मंडल अध्यक्ष विजय भगत, बीरकिट्टी में मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू एवं कैराछत्तर में मंडल अध्यक्ष गौतम पाल की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ताओं के संग बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किये। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के साथ मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पाकुड़िया प्रमुख कालिदास मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, श्री राजेंद्र शखर, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, विस्तारक संजय दास, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू एवं अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा ने अपने-अपने संबोधन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को मूल रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में लगातार पिछले 2 बार के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में शानदार जीत हासिल करने के प्रमुख कारणों को स्पष्ट किया और लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साथ पूरे झारखण्ड व देश में 400 पार के साथ हैट्रिक लगाते हुए कमल खिलाने एवं फिर एक बार मोदी सरकार बनाने जाने को लेकर कार्यकर्त्ताओं को प्रोत्साहित किया।





