Search

May 11, 2026 6:08 pm

आरसेटी में तेरह दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण सम्पन्न

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित तेरह दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 35 प्रश़ीक्षुओ को जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज,निदेशक आरसेटी कृष्णा दास और संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रुप से प्रमाण पत्र दिए।कृष्णा दास ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।निशिकांत नीरज ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। कृषि उद्यमी मे प्रशीक्षुओ को कृषि की नई तकनीकी, पशुपालन, बानिकी सह समेकित जानकारी दी गई।साथ ही उन्होंने दीदियों को निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। दीदियों के साथ चुनाव का पर्व देश का गर्व का नारा लगाए।
सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि दीदियों को समेकित कृषि के अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैकिंग, बीमा आदि के संबंध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।प्रशिक्षुओ को अगले दो साल तक फॉलो अप किया जाएगा ताकि आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उन्होंने दीदियों के साथ वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम का शपथ दिलाई। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेट द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी और नेमचंद नायक द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक अरबिंद आरोही थे। समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई , मोतीलाल साहा और अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240322 wa00337881220524423264061

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!