Search

October 26, 2026 4:37 am

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्कूली बच्चों,आचार्यों एवं दीदीजी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।साथ ही सभी बच्चों ने शिक्षक का पैर छू कर आशीर्वाद भी लिए।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ब्रह्मचारी मुकेश कुमार ने बच्चो के बीच कहा होली आपसी प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। होली पर्व हमें आपसी मन मुटाव को खत्म कर प्रेम और शांति के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।साथ ही बच्चे को शोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के धर्म विशेष पर टिप्पणी नहीं करने का आग्रह किया।मौके पर आचार्य नंदकिशोर मंडल प्रशांत मंडल, सोना हेम्ब्रम, मिली मरांडी, माईकल मरांडी, बापन प्रमाणिक, वकील मरांडी सहित सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

img 20240322 wa00415832886228169136082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!