Search

October 26, 2026 2:44 am

रोजा तोड़कर मेसबाउल ने दान किया रक्त, कहा- शायद अल्लाह की यही इच्छा थी।

सतनाम सिंह

पाकुड़: इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जरूरतमंदो के लिए रक्तदान की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है,फाउंडेशन के सद्स्य दिन रात मानव सेवा के लिए जानी जाती है,रक्तदान हो या पीड़ित के घर आर्थिक मदद करनी हो इसके लिए इंसानियत फाउंडेशन के सद्स्य एक पैर पर खड़े रहते है,|समाज मे इस तरह के कई संस्था का होना बेहद महत्वपूर्ण है गरीब, लाचार परिवारों उनके दुःख दर्द मे चौबिसो घंटे इधर उधर रक्त व्यवस्था कर मदद करते आ रहे है,इसी क्रम में नया चांदपुर के निवासी दौलत शेख के सात वर्षीय लड़का आरिल शेख के लिए ए पॉजिटिव ब्लड की काफी जरूरत थी जो सदर अस्पताल सोनाजोरी मे इलाजरत है, डॉक्टर ने रक्त की कमी बताते हुए रक्त चढ़ाने को लेकर बताया गया,मरीज की हालत काफी गंभीर थी हीमोग्लोबिन काफी कम होने से डॉक्टर ने तुंरत रक्त चढ़ाने को कहा,अभिभावक दौलत ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया और अपनी पीड़ा बताई, सचिव ने यह जानकारी ग्रुप में साझा करते हुए रक्त की व्यवस्था में लग गए, ग्रुप में रक्त की जरूरत को लेकर खबर पढ़ने के सक्रिय सदस्य सालिम शेख ने अपने दोस्त मेसबाउल शेख से संपर्क साधा, मेस्बाउल शेख ने तुरंत हामी भरते हुए रक्त अधिकोष पहुंचे जबकि मैसबाउल शेख रोजा रखे हुए थे उसके बावजूद रक्तदान करने हेतु पहुंचे ओर रक्तदान किया,डोनर मेसबाउल शेख ने कहा हर धर्म हमे यहीं सिखाता है किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है आगे और जरूरत पड़ी तो रक्तदान हेतु पीछे नही हटूंगा, |परिजनों ने डोनर सह इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य को ढेर सारी दुआए देकर धन्यवाद दिया। मौके पर ब्लड बैंक कर्मचारी संतोष कुमार, पियूष दास और सकीर्य सदस्य सालिम शेख दौलत शेख, आरील शेख मौजूद रहे है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!