Search

October 26, 2026 1:31 am

उपायुक्त के निर्देश पर डीईओ ने किया कई बूथों का निरीक्षण।

अमर भगत

पाकुड अमड़ापाड़ा–लोक सभा चुनाव को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी पदाधिकारी रेस है, जिले के हर प्रखंड के बूथों का पदाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने 2024 लोक सभा चुनाव को देखते हुए अमरापाड़ा प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्लस टू उच्च विद्यालय,कन्या मध्य विद्यालय, हिंदी मध्य विद्यालय,मध्य विद्यालय फतेहपुर,आंगनबाड़ी केंद्र फतेहपुर ,प्राथमिक विद्यालय संथाली में पहुंचकर विद्यालय का वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवं शौचालय,बिजली,पेयजल,रैंप,पंखा, चार्जिंग पॉइंट का सत्यापन किया। डी.ई.ओ ने मौके पर मौजूद बी.ई.ओ तरुण कुमार को वैसे सभी विद्यालय जो बूथ केंद्र बनाए गए हैं।उन सभी विद्यालयों के भवनों में बिजली ,शौचालय, पेयजल से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिए।

img 20240327 wa00204435461259606202545
img 20240327 wa00218749120400848279307

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!