Search

May 11, 2026 4:14 pm

स्कूल के बच्चों एवं टीचर के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।

सतनाम सिंह

जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार रानी ज्योतिर्रमय हाई स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन करने जैसे की बिना हेलमेट के (ड्राइवर व को पस्सेंजर) वाहन न चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार एवं अन्य चार पहिया वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों का अनुपालन करने से साथ एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने एवं रहने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दोरान स्कूल के सभी विद्यार्थी एवं विद्यालय के कर्मी एवं शिक्षक को गाड़ी का परिचालन करते समय गाड़ी के आगे पीछे का नंबर प्लेट परिवहन विभाग के नियमानुसार अवश्य लगाने एवं तथा हेलमेट आईएसआई मार्क का ही लगाने, वाहन की गति सड़क के नियमानुसार रखने एवं अन्य यातायात नियमानुसार सभी सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है क्यों की जिला पाकुड़ मे माह जनवरी 2023 से दिसंबर-2023 तक कुल-71 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे कुल-65 लोगो की जान गई है और कुल-20 लोग गंभीर रूप से घायल है साथ ही जनवरी-24 से मार्च-24 (दिनांक-09-03-24 तक ) तक कुल-19 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें कुल-18 लोगों की मृत्यु हुई है एवं कुल-04 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है साथ ही इस दुर्घटना मे मरने वाले लोगो की उम्र की बात करें तो 21-35 उम्र के सबसे ज्यादा वाहन चालक है और इसका बचाओ का एक ही उपाय है सभी यातायात का नियमों का पालन करें और सजग रहे आये दिन देखा जा रहा है की पाकुड़ शहर एवं ग्रामीण एरिया मे तेज गति से वाहन चलाने के कारण वाहन चालक खाश कर 2 पहिया वाहन अनियंत्रित होकर किसी अन्य बड़े वाहन की चपेट मे आ जाते जिसके की उनकी जान चले जाते है इस पर हम सभी को बड़े ही गंभीरता से सोचना चाहिए और ऐसा कर के अपनी व अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है एवं हिट एंड रन की वर्ष -22 एवं माह फरवरी-24 तक कुल- 21 मामले आये है जिसमें से कुल-08 लोगों के मृतक के आश्रितो को 200000/- की मुआवजा राशि बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है शेष का भुगतान हेतु जल्द से जल्द करने हेतु उपायुक्त पाकुड़ महोदय के द्वारा जनरल इन्शुरन्स कंपनी मुंबई को हिदायत दी गई है एवं उपायुक्त महोदय इस संबंध में बहुत ही सक्रिय है एवं इसको लेकर सड़क सुरक्षा के सदस्य निरंतर कार्य कर रहे है अगर आपके पास में भी इस तरह का मामला संज्ञान में आता है तो तुरंत जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा कोषांग से संपर्क करने को लेकर आम जनता को जागरूक करें एवं आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा साथ ही गुड सेमीरिटर्न्स के राज्य सरकार द्वारा ₹2000 एवं परिवहन राज्य मंत्रालय द्वारा 5000 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र देने के प्रावधान के नियमो के बारे में भी जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुरक्षा के कर्मी एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक अन्य शिक्षक गड़ उपस्थित रहे।

img 20240328 wa00271744479642246149590

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!