अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा फल पत्रक का वितरण एक समारोह आयोजित कर संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर कुमार भगत, सचिव भुवनेश्वर ओझा, उपाध्यक्ष तारक कुमार साव,कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार भगत एवं प्रधानाचार्य कुशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी कक्षा के भैया बहनों के बीच परीक्षा फल पत्रक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा से प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत कर उनके उत्साह को वर्धन किया गया । कार्यक्रम में बच्चो को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि इस बार की सत्र से कक्षा को अपग्रेड कर अष्टम तक की पड़ाई की सुविधा बच्चो को प्राप्त होगी । कार्यक्रम में
विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव भुवनेश्वर नाथ ओझा, अध्यक्ष अमर कुमार भगत, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार भगत उपाध्यक्ष तारक कुमार साव ,सदस्या अनु देवी एवं कृतिका श्रीवास्तव प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य, कार्यालय प्रमुख निलय कुमार दास, सभी आचार्य, दीदी गण समाज सेवक एवं अभिभावक के साथ विद्यालय के 400 भैया बहने उपस्थित थे।






