Search

May 11, 2026 4:13 pm

विकलांग शिक्षक के साथ मारपीट कर घायल कर देना का ममला प्रकाश में आया है,मामला दर्ज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव में 26 मार्च को एक विकलांग शिक्षक के साथ दो व्यक्तियों के द्वारा एकमत होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी कर देने तथा पॉकेट से रुपया ले लेने का मामला प्रकाश में आया है. वही वादी सीलमपुर गांव निवासी मुकेश भगत ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि चाँदपुर गांव स्थित मडैयाटोला में अपना निर्माणाधीन घर का कार्य देख रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपी सीलमपुर गांव निवासी आंनद सिंह और कालू माल उसके साथ अभद्र भाषा मे गाली गलौज करने लगा ओर आनंद सिंह तलवार से वादी के ऊपर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद कालू माल ने वादी को जमीन पर पटककर मारपीट करते हुए वादी के पॉकेट से 12 सौ रुपये निकाल लिया। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में दोनों नामजद आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!