अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लोक सभा चुनाव को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी पदाधिकारी रेस है जिले के हर प्रखंड के बूथों का पदाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी ने 2024 लोक सभा चुनाव को देखते हुए पाकुड़िया प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण किया।भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्र तालवा, मोंगला बांध,राजदाहा,सिहलीबोना, फुलझिंझरी, गनपुरा, खक्सा सहित अन्य मतदान केंद्र विद्यालय का वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवं शौचालय,बिजली,पेयजल,रैंप,पंखा, चार्जिंग पॉइंट का सत्यापन किया। साथ ही मौके पर संबंधित बीएलओ से 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता जो घर पर ही रहकर मतदान करने को इच्छुक है इसकी सूची जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही मोके पर बीईईओ मर्सीला सोरेन को वैसे सभी विद्यालय जो बूथ केंद्र बनाए गए हैं।उन सभी विद्यालयों के भवनों में बिजली ,शौचालय, पेयजल से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिए।मोके पर बीईईओ मर्सीला सोरेन,बीपीआरओ त्रिदीप शील, पर्यवेक्षक सह कनिय अभियंता लालू रविदास संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।






