अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया मार्च महीने में ही इस बार गर्मी परेशान करने लगा। सुबह आठ बजते ही तेज धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। पारा लगातार चढ़ता जा हा है। रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अन्तिम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी का तापमान दिन-ब-दिन बहते जाने की उम्मीद लग रही है। गर्मी आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।धूप बढ़ने से सड़कों पर दोपहर में लोगों को चहल-पहल कम होने लगी है। लोग दोपहर के समय घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों को उल्टी, दस्त की बीमारी का भी डर सता रहा है। अधिक गर्मी के कारण दो पहिया वाहन चालक को काफी परेशानी हो रही है।गर्मी बढ़ने से लोग ठंडा पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ने लगी है। तापमान से परेशान लोगों ने उमस गर्मी से बचने के लिए तरबूज, कोल्ड ड्रिंक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, मौसमी जूस, आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं।पेय पदार्थ के साथ-साथ सबसे अधिक तरबूज की हो रही बिक्री गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे वैसे लोग इससे निपटने के लिए उपाय ढूंढ रहे है। पाकुड़िया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत से बात करने से बताया कि गर्मी से लोगों को लू लग सकता है, इससे बचने के लिए लोगों को फूल सर्ट व पूरा शरीर को ढककर चलना होगा। पानी वाले फलों का सेवन लोगों को अधिक करने की जरूरत है। भोजन में ताजा खाना होना जरूरी है। दोपहर के समय तेज धूप में लोगों को घर से कम निकलने की जरूरत है। बच्चे को कड़ी धूप से बाहर नहीं निकलने दिया जाय। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।





