अमर भगत
अमड़ापाड़ा/न्यायालय के आदेश के आलोक पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसआई मृत्युंजय कुमार ने आमरापाड़ा प्रखंड के बोहरा गांव के निवासी मनोज बास्की के घर पुलिस ने कुर्की जपती किया, न्यायालय में चल रहा मामला जीआर 306/08 के तहत न्यायालय ने आरोपी के ऊपर वारंट इश्यू किया था, लगातार फरारी होने के चलते न्यायालय का सख्त आदेश आया, आदेश के आलोक पर थाना पुलिस ने वारंटी के घर कुर्की जपती किया।





