Search

October 24, 2026 1:39 pm

शिक्षकों को मतदान के लिए प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें शपथ दिलाया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़, राज +2 स्कूल में गुरुवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार, एडीपीओ जयेन्द्र मिश्रा एवं एसएमपीओ पवन कुमार के द्वारा प्राचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एडीपीओ जयेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। लोकतंत्र में एक अच्छी सरकार हमारा अधिकार है, लेकिन इसके सरकार के लिए वोट करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महत्वपूर्ण योगदान देने एवं उनके दायित्व के बारे में बताया गया और मतदान का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपील किया गया।

img 20240404 wa00286106262640292599074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!