Search

October 25, 2026 4:25 pm

नो इंट्री में घूसे बालू लदे ट्रैक्टर को डीएसपी ने पकड़ा,किया थाना को सुपुर्द।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ मुख्यालय की सड़कों पर ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी रहता है और साथ ही साथ विभागीय धरपकड़ की प्रक्रिया भी साथ साथ चलती रहती है, जिसके कारण काफी जोड़ तोड़ व दिमागी जुगाड़ लगाकर ऐसे परिचालन को अंजाम देने वाले हत्थे चढ़ ही जाते हैं । आज पाकुड़ दुमका सड़क पर धनुषपूजा मध्य विद्यालय के सामने बालू से लदे एक ट्रैक्टर इस तरह पाकुड़ मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार के हत्थे चढ़ गया । बालू से ओवरलोडेड ट्रैक्टर दरअसल नो इंट्री के समय शहर की ओर आ रहा था, जिसे रास्ते में ही पाकुड़ डीएसपी जितेंद्र कुमार ने धर दबोचा एवं सीधे नगर थाने लेकर आ गए। मजेदार बात यह दिखी कि जिस तन्मयता व तेजी के साथ पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ा उसी तेजी के साथ ट्रैक्टर पास कराने वाले बिचौलियों का झूंड मौके पर पहुँच गया, लेकिन मौके पर मौजूद पहले से अखबारनवीसों के कारण उनकी दाल नही गल पाई ।

img 20240404 wa00316986334750462058725

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!