Search

May 11, 2026 10:04 am

बेल रिजेक्ट के बावजूद खुलेआम घूम रहे है जमीनी विवाद के आरोपी।

जमीनी विवाद को लेकर चली थी खुले आम गोली।

पुलिस की लाचारी या शिथिलता…

पाकुड नगर थाना क्षेत्र का बहु चर्चित जमीनी विवाद जिसमे दिन दिहाड़े खुले आम चली थी गोली,गोली चलाने वाले रहीस जादे को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बंगाल से पकड़ न्यायालय को सुपुर्द किया था।लेकिन इस गोली कांड के और भी कई आरोपी है जिनका इस गोली कांड में मुख्य भूमिका थी,सूत्र बताते है गोली चलाने वाले को उकसाने का काम किया था इनहोने,पुलिस के द्वारा दर्ज केस में इनके भी नाम है,लेकिन पुलिस की लाचारी या शिथिलता कहे नाम दर्ज के बाद भी घूम रहे आरोपी नगर थाना क्षेत्र में खुल्लम खुल्ला। सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, मामला जो महज कुछ माह पहले 08 नवंबर 2023 को तेल टंकी के पास, हरिणडांगा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुआ था । इसमें दिन दहाड़े गोली तक चल गई, जिसमे तीन लोग घायल भी हुए थे, जिसमें नामजद पांच लोगो पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी, जो कांड संख्या 211/2023, धारा 341, 323, 504, 506, 290, 307, 326, 34, 509 नगर थाना में दर्ज हुआ था। जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गोली चलाने वाले आरोपी इंद्रनील चटर्जी को बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन बाकी के चारो आरोपियों को आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रो की माने तो मामले को लेकर उक्त चार आरोपियों ने हाई कोर्ट में बेल के लिए आवेदन दिया था, लेकिन माननीय हाई कोर्ट ने मामले को गंभीरता से देखते हुए बेल खारिज कर दिया है, बेल खारिज होने के बाद महीनों बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नही हो पाई है, आरोपी विनोद चौधरी, अनारुल शेख,राजू तिवारी और एक नाम खुलेआम रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन की दलाली करते दिख जाएंगे। शहर के तांतीपाड़ा, गांधी मोड़ सिंधी पाड़ा,कोर्ट आदि जगहों पर इन लोग को आसानी से देखा जा सकता है,पब्लिक सब देख सुन रही लेकिन जिम्मेदार को न दिखाई देते है और न ही सुनाई,इन सारे मामले पर आवेदनकर्ता सहित जिन लोगो पर गोली चली थी, उन लोगों की माने तो इन आरोपियों के द्वारा उन्हें फोन के माध्यम से धमकी दी जा रही है लगातार। केस पर समझौता को लेकर दबाव बनाया गया बिचोलियौके द्वारा,पुलिस के रहते भयभीत की जिंदगी बिता रहे है आवेदन कर्ता और इन्ही सब बातों को लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक संभव हो पाती है यह एक चुनौती है पाकुड नगर थाना पुलिस के लिए।

पाकुड़ एसडीपीओ डी एन आजाद से पूछे जाने पर उन होने बताया की गोली कांड की जानकारी उनको नही है।

नगर थाना के एसआई विकर्ण कुमार ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 17 मार्च को छापेमारी की गई थी लेकिन किसी की गिरफ्तारी संभव नही हो पाई है लेकिन जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!