Search

May 11, 2026 9:05 am

घर मे आगलगी से गाय जलकर मरा

घर बन्द कर महुआ चुनने गई थी सभी लोग।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार देर शाम कालाझोर गांव स्थित जतन हेम्ब्रम के घर मे भीषण आगलगी हुई। जिससे घर पूरी तरह जल गया। वही एक गाय भी जलकर मर गई। गृहस्वामी काफी गरीबी के कारण काफी दिनों से हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा है। रविवार शाम करीब सात बजे जतन हेम्ब्रम की पत्नी भीरू मरांडी अपने बच्चो को लेकर खपरैल के बने कच्चे मकान को बन्द कर महुआ चुनने गांव में ही निकल गई। करीब साढ़े सात बजे घर मे भीषण आग लग गई। घर के अंदर तीन गाये भी था। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर गायों को निकालने का प्रयास किया। जिसमें दो गायों को निकाला , पर एक गाय जलकर मर गई। वही घर सहित सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को काबू में पाया। नही तो निकटवर्ती घरों को भी काफी नुकसान होता। पीड़ित भीरू मरांडी ने बताई की घर बन्द कर महुआ चुनने गई थी , आग कैसे लगा। पता नही चला। उधर इसकी सूचना मिलने साथ बीडीओ टुडू दिलीप ने पशु चिकित्सक डा. कलीमुद्दीन अंसारी को सोमवार को गांव में भेजा गया। जहाँ मृत मवेशी की पोस्टमार्टम की गई। इस सम्बंध में बीडीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की क्षति हुई है। आवेदन प्राप्त होने साथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!