राजकुमार भगत
राजमहल संसदीय सीट से झामुमो की ओर से अब तक कैंडिडेट की घोषणा न किए जाने के सवाल पर राजमहल लोक सभा क्षेत्र से दो बार के सांसद रहे विजय हांसदा ने दो टूक में कहा कि झारखंड में महागठबंधन की ओर से अबतक कई सीट पर कैंडिडेट की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस या हमारी पार्टी बेहतर कैंडिडेट की चयन में चर्चा कर रही है, मंथन कर रही है।हम चुनाव बहुत ही बेहतर ढंग से लड़ने की तैयारी में हैं और हमारे पास पर्याप्त समय भी है। क्योंकि राजमहल सीट पर लास्ट फेज में 1 जून को चुनाव होना है। पार्टी की ओर से समय वद तरीके से सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी जाएगी। आज पार्टी मुख्यालय की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी, बूथ कमेटी पर चर्चा की गई है, रांची में 21 अप्रैल को होने वाली उलगलान न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। रैली में कार्यकर्ता नेता के संदेशों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से रांची पहुंचेंगे। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी का नाम जल्द घोषणा हो जाएगी ,चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार बैठक चल रही है ।बूथ कमेटी का गठन कर लिया गया है ,उनके साथ भी बैठक चल रही है ।वही पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि संभावित उम्मीदवारों की सूची में सबसे आगे विजय हांसदा का नाम चल रहा है। मेरे पार्टी में दूसरा कोई नहीं है। लोबिन पार्टी के विचारधारा से भटक चुके हैं , राजमहल से संभावित प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय हांसदा को बनाए जाने कि प्रबल संभावना है। उन्हें तीसरी बार पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा और इस बार के चुनाव में उनकी जीत दोगुनी वोट से होगी।






