अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया ईदगाह कमिटी की अहम बैठक सोमवार को मोगलाबान्ध मदरसा प्रांगण में समाजसेवी नेजाद अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक की जानकारी देते हुए श्री अली ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की पाकुड़िया,मोंगलाबांध और बांकापाड़ा की ईद की नमाज में जमात मोगलाबांध ईदगाह में ईद की नमाज गुरुवार को सुबह 7:30 बजे अदा की जायेगी । सभी मोमिन भाईयों को ईद की नमाज पढ़ने की जानकारी दी गई । बैठक में कमिटी के अध्यक्ष मु नेजाद अली , सचिव अब्दुल बनीज , सदस्य मेहमूद अंसारी , परवेज आलम, महताब अंसारी , मो मताहार अंसारी , मो हारून अंसारी , हाफिज अहमद , रकीब सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।





