Search

October 24, 2026 7:04 am

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता दुमका जिला अंतर्गत गोपीकांदर थाना क्षेत्र का रहने वाली है।पीड़िता की मां ने थाना में लिखित शिकायत कर मामला दर्ज कराई है।थाना में दिए आवेदन में बताया कि बीते 6 अप्रैल को मेरी बेटी अमड़ापाड़ा हटिया आयी थी।मेरी बेटी कुछ दिनों से लिट्टीपाड़ा के थाना क्षेत्र के गोंहडा गांव निवासी भैया सोरेन से फोन में बात कर रही थी।भैया सोरेन ने मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अमड़ापाड़ा हटिया से रात को लिट्टीपाड़ा लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म कर रात में सड़क पर छोड़ दिया।रात में किसी तरह नावाडीह गांव पहुंच कर ग्रामीणों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके पश्चात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया लिखित शिकायत के आधार में थाना में कांड संख्या 15/24 के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी भैया सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!